Header Ads Widget

नदी शब्द रूप - Nadi Shabd Roop - Nadi Ka Shabd Roop - Nadi Ke Shabd Roop

हेलो दोस्तों इस लेख में हम नदी शब्द रूप (Nadi Shabd Roop) के बारे में विस्तार पूर्वक पढ़ने वाले हैं | Nadi Ka Shabd Roop से परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछ लिए जाते हैं इसलिए आपको Nadi Ke Shabd Roop याद होना अति आवश्यक है जिससे कि आप परीक्षा में इससे संबंधित प्रश्नों के सही जवाब दे सकें |

nadi shabd roop

Nadi shabd roop एक बहुत ही प्रचलित संस्कृत का शब्द रूप है क्योंकि Nadi Ka Shabd Roop से परीक्षाओ में बार-बार प्रश्न पूछे गए हैं | संस्कृत में 'नदी' शब्द नदी ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा शब्द है  सभी ईकारान्त स्त्रील्लिंग संज्ञा शब्द जैसे कि गोपी, गौरी, जगती, जननी, तरी, देवी, धी, नगरी, नटी, नारी, पत्नी, पुत्री, पृथ्वी, पार्वती, भगिनी, युवती, राज्ञी, लक्ष्मी आदि के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते है।

नदी शब्द रूप - Nadi Shabd Roop

  • विभक्ति   एकवचन   द्विवचन   बहुवचन
  • प्रथमा        नदी          नद्यौ           नद्यः
  • द्वितीया      नदीम्       नद्यौ           नदीः
  • तृतीया       नद्या         नदीभ्याम्     नदीभिः
  • चतुर्थी        नद्यै         नदीभ्याम्     नदीभ्यः
  • पञ्चमी      नद्याः       नदीभ्याम्     नदीभ्यः
  • षष्ठी           नद्याः       नद्योः          नदीनाम्
  • सप्तमी       नद्याम्     नद्योः           नदीषु
  • सम्बोधन    हे नदि!    हे नद्यौ !       हे नद्यः!

इन्हें भी पढ़े:-

Nadi Ka Shabd Roop से संबंधित प्रश्न FAQs

प्रश्न- नद्यै शब्द का वचन और विभक्ति है ?

उत्तर- चतुर्थी विभक्ति और एकवचन

प्रश्न- 'नदी' शब्दस्य द्वितीयाविभक्तेः बहुवचने रूपं भवति ?

उत्तर- नदीः

प्रश्न- पंचमी विभक्ति बहुवचन मे नदी का शब्द रूप क्या होगा ?

उत्तर- नदीभ्यः

प्रश्न- तृतीया विभक्ति में नदी के शब्द रूप क्या होंगे ?

उत्तर- नद्या, नदीभ्याम्  और नदीभिः होगे

प्रश्न- षष्ठी विभक्ति के तीनों वचनों में नदी शब्द के रूप लिखें ?

उत्तर- नद्याः, नद्योः, नदीनाम्

प्रश्न- नदीम् , नद्यौ एवं नदीः यह नदी शब्द रूप के किस विभक्ति के रूप है ?

उत्तर- यह द्वितीया विभक्ति के रूप है |

प्रश्न-  नदी, नद्यौ एवं नद्यः यह नदी शब्द रूप के किस विभक्ति के रूप है ?

उत्तर- यह प्रथमा विभक्ति के रूप है |

प्रश्न- नद्यै, नदीभ्याम् एवं नदीभ्यः यह नदी शब्द रूप के किस विभक्ति के रूप है ?

उत्तर- यह चतुर्थी विभक्ति के रूप है |

प्रश्न- नद्याम् , नद्योः एवं नदीषु यह नदी शब्द रूप के किस विभक्ति के रूप है ?

उत्तर- यह सप्तमी विभक्ति के रूप है |

निष्कर्ष:- 

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख नदी शब्द रूप (Nadi Shabd Roop) जरूर पसंद आया होगा क्योंकि यहां पर हमने Nadi Ka Shabd Roop सातों विभक्ति एवं तीनों वचनों में बताया हुआ है एवं Nadi Ke Shabd Roop से जो प्रश्न परीक्षा में पूछे गए हैं उन प्रश्नों को भी यहां पर बताया हुआ है |

यदि आपको यह लेख Nadi Ka Shabd Roop पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें एवं यदि आपका नदी के शब्द रूप से संबंधित कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं | इसके अलावा यदि आपको बालक शब्द रूप, लता शब्द रूप, राम शब्द रूप एवं धातु रूप से संबंधित लेख पढ़ना है तो तो आप हमारी इसी वेबसाइट पारस फ्री एजुकेशन पर पढ़ सकते हैं |