Header Ads Widget

Lata Shabd Roop in Sanskrit – लता शब्द रूप संस्कृत में

हेलो दोस्तों आज इस लेख में हम लता शब्द रूप ( lata shabd roop in sanskrit) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे | प्राय: कक्षा 6, 7 एवं 8 की परीक्षाओं में एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लता शब्द रूप (lata shabd roop) से प्रश्न पूछ लिए जाते हैं |

lata shabd roop in sanskrit

इसलिए एग्जाम से पहले हमें लता शब्द रूप (lata shabd roop) होना चाहिए क्योंकि यहां से प्रश्न आते हैं लेकिन यदि आपको लता शब्द रूप (lata shabd roop) याद नहीं है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज आपको इस लेख में हम आपको लता शब्द रूप (lata shabd roop in sanskrit) के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं | 

इससे पहले के लेख में महत्वपूर्ण टॉपिक राम शब्द रूप एवं बालक शब्द रूप के बारे में विस्तार से बता चुके हैं जहां से हर बार एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते हैं यदि आपने उनको नहीं देखा है तो आप उन्हें इसी वेबसाइट पर देख सकते हैं क्योंकि इस लेख में हम केवल लता शब्द रूप (lata shabd roop in sanskrit) के बारे में विस्तार पूर्वक बात करने वाले हैं |

लता शब्द का अर्थ:- 

दोस्तों लता शब्द विशेष रूप से एक 'संस्कृत' का शब्द है जिसका अर्थ है जिसका अर्थ है बेल या किसी लड़की का नाम आदि होता है जैसे कि अंगूर की लता | लता शब्द एक आकारांत शब्द है और साथ ही साथ यह स्त्रीलिंग भी है अर्थात हम कह सकते हैं कि लता शब्द एक आकारांत स्त्रीलिंग शब्द है |

आकारांत स्त्रीलिंग शब्द:-

ऐसे संज्ञा वाचक मूल शब्द जिनके उच्चारण/ शब्द के अंत में 'आ' स्वर की ध्वनि या फिर 'आ' स्वर हो तो ऐसे शब्दों को आकारांत स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं | लता शब्द के समान ही आप अन्य आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों का भी शब्द रूप लता शब्द की तरह बना सकते हैं जैसे कि बालिका, सीता, यमुना, तनुजा, गीता, लेखिका, सुता, रमा, गंगा, निशा, माला, छात्रा, कन्या इत्यादि के शब्द रूप लता शब्द रूप की भाति बनेगे |

दोस्तों हमने लता शब्द का अर्थ एवं आकारांत स्त्रीलिंग शब्द किसे कहते हैं यह जान लिया है अब हम लता शब्द रूप (lata ke shabd roop) के बारे में उसकी विभक्ति एवं वचन देखने वाले हैं एवं लता शब्द रूप से एग्जाम में जो प्रश्न बार-बार पूछे गए हैं उन प्रश्नों को भी यहां पर हम देखने वाले हैं |

Lata Shabd Roop in Sanskrit – लता शब्द रूप संस्कृत में

  • विभक्ति   एकवचन    द्विवचन       बहुवचन
  • प्रथमा        लता          लते             लताः
  • द्वितीया      लताम्        लते             लताः
  • तृतीया       लतया        लताभ्याम्    लताभिः
  • चतुर्थी        लतायै        लताभ्याम्    लताभ्यः
  • पंचमी        लतायाः      लताभ्याम्    लताभ्यः
  • षष्ठी          लतायाः      लतयोः        लतानाम्
  • सप्तमी      लतायाम्     लतयोः        लतासु
  • सम्बोधन    हे लते!       हे लते!        हे लताः!

लता शब्द से संबंधित पूछे गए प्रश्न(FAQs)

प्रश्न- लता का बहुवचन क्या है ?

उत्तर- लता का बहुवचन लताएं होता है ?

प्रश्न- लता का सप्तमी विभक्ति एकवचन का रूप कौन सा है ?

उत्तर- लता शब्द रूप की सप्तमी विभक्ति का एकवचन लतायाम् है |

प्रश्न- लता शब्द का अर्थ क्या है ?

उत्तर- लता शब्द विशेष रूप से एक 'संस्कृत' का शब्द है जिसका अर्थ है जिसका अर्थ है बेल या किसी लड़की का नाम आदि होता है जैसे कि अंगूर की लता |

प्रश्न- 'लता' शब्दस्य सप्तमी बहुवचने रूपं भवति ?

उत्तर- लतासु

प्रश्न- लताभिः की विभक्ति और वचन क्या होगा ?

उत्तर- लता शब्द रूप का तृतीया विभक्ति बहुवचन रूप लताभिःहोगा |

प्रश्न- लता शब्द रूप का चतुर्थी विभक्ति एकवचन रूप होगा ?

उत्तर- लतायै

प्रश्न- लता शब्द रूप की पंचमी विभक्ति का बहुवचन क्या है ?

उत्तर- लताभ्यः

निष्कर्ष:- 

दोस्तों इस लेख में हमने लता शब्द रूप (lata shabd roop in sanskrit) के बारे में विस्तार से आपको बताया हुआ है एवं लता शब्द रूप से एग्जाम में कैसे प्रश्न आते हैं उन प्रश्नों को भी हमने बताया हुआ है जो परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं |

लेकिन फिर भी यदि आपका लता शब्द रूप (lata shabd roop) से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं आपको उसका उचित उत्तर दिया जाएगा यदि आप अन्य शब्द रूप जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पारस फ्री एजुकेशन पर देख सकते हैं |

मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा | यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप सभी से निवेदन है कि इसको अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके |