Header Ads Widget

फल का शब्द रूप - Fal Ka Shabd Roop | Fal Shabd Roop In Sanskrit

हेलो दोस्तों आज इस लेख में Fal Ka Shabd Roop विस्तार पूर्वक पढ़ने वाले हैं क्योंकि एग्जाम में फल का शब्द रूप (fal shabd roop in sanskrit) से बार-बार प्रश्न पूछ जाते हैं इसलिए आपको फल का शब्द रूप याद होना चाहिए जिससे कि आप एग्जाम में सही जवाब दे सकें |

fal ka shabd roop

संस्कृत में शब्द रूप (shabd roop) बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि शब्द रूप के बिना संस्कृत में वाक्य निर्माण असंभव है|फल शब्द एक अकारांत नपुंसकलिंग शब्द हैं संस्कृत में सभी अकारांत नपुंसकलिंग शब्दों जैसे कलम, जल, नगर, पुस्तक, ज्ञान, पत्र आदि के रूप Fal Ke Shabd Roop की ही तरह बनाए जाते हैं |

तो चलिए अब हम Fal Ka Shabd Roop पढ़ते हैं इसके अलावा फल शब्द रूप से जो प्रश्न एग्जाम में बार-बार पूछे गए हैं उन प्रश्नों को भी यहां पर हम देखेंगे जिससे कि आपको पता चल सके कि Fal Shabd Roop In Sanskrit से कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं |

इन्हें भी पढ़े:-

Fal Ka Shabd Roop - Fal Shabd Roop In Sanskrit

  • विभक्ति    एकवचन    द्विवचन         बहुवचन
  • प्रथमा        फलम्        फले             फलानि
  • द्वितीया      फलम्        फले             फलानि
  • तृतीया       फलेन        फलाभ्याम्     फलैः
  • चतुर्थी        फलाय       फलाभ्याम्     फलेभ्यः
  • पंचमी        फलात्       फलाभ्याम्     फलेभ्यः
  • षष्ठी           फलस्य      फलयोः         फलानाम्
  • सप्तमी       फले          फलयोः         फलेषु
  • सम्बोधन     हे फलम्!   हे फले!         हे फलानि !

Fal Ka Shabd Roop से पूछे गए प्रश्न FAQs

प्रश्न- फलस्य शब्द का वचन एवं विभक्ति है ?
उत्तर- षष्ठी विभक्ति का एकवचन रूप
प्रश्न- 'फल' शब्द का तृतीया विभक्ति, बहुवचन रूप है ?
उत्तर- फलैः होगा |
प्रश्न- फल शब्द की प्रथमा विभक्ति का बहुवचन का रूप है ?
उत्तर- फलानि होगा |
प्रश्न- फल शब्द के चतुर्थी विभक्ति एकवचन में रूप होगा ?
उत्तर- फलाय होगा |
प्रश्न- फल शब्द का पंचमी विभक्ति एकवचन रूप क्या है?
उत्तर- फलात् होगा |
प्रश्न- फल का अर्थ है :
उत्तर- वृक्ष का फल, परिणाम, तीर का अगला हिस्सा
प्रश्न- फलानाम् शब्द का वचन एवं विभक्ति है ?
उत्तर- षष्ठी विभक्ति का बहुवचन रूप
प्रश्न- फलाय, फलाभ्याम् एवं फलेभ्यः किस विभक्ति के रूप है ?
उत्तर- यह चतुर्थी विभक्ति के रूप है
प्रश्न- फल शब्द रूप द्वितीया विभक्ति के रूप क्या होंगे ?
उत्तर- फलम् , फले एवं फलानि

निष्कर्ष:-
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख Fal Ka Shabd Roop जरूर पसंद आया होगा | इस लेख में हमने फल का शब्द रूप एवं फल के शब्द रूप (fal shabd roop in sanskrit) से विभिन्न प्रकार की परीक्षा में जो प्रश्न पूछे गए हैं उन प्रश्नों को हमने पढ़ लिया है|यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप लोग इसको अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें |

इसके अलावा यदि आपको संस्कृत मे धातु रूप एवं शब्द रूप पढ़ना है तो आप हमारी इसी वेबसाइट पारस फ्री एजुकेशन पर पढ़ सकते हैं | यदि आपका फल का शब्द रूप (fal shabd roop in sanskrit) से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं | धन्यवाद!