Header Ads Widget

राम के शब्द रूप (Ram Shabd Ke Roop)

प्रिय विद्यार्थियों इस लेख में राम के शब्द रूप (Ram Shabd Ke Roop) लिखना सीखेंगे | प्राय: कक्षा 6, 7, एवं 8 के विद्यार्थियों से राम शब्द रूप (ram ke shabd roop) के बारे में पूछा जाता है एवं जिन परीक्षाओं में संस्कृत विषय रहता है उनमें भी यहां से प्रश्न पूछे जाते हैं |

ram shabd ke roop


राम शब्द रूप जानने से पहले आपको राम शब्द के बारे में कुछ प्रमुख जानकारी पता होना चाहिए जैसे कि राम शब्द के रूप एक अकारांत पुल्लिंग शब्द रूप है अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि आकारांत पुल्लिंग शब्द किसे कहते हैं तो उसको भी हम जान लेते हैं |

अकारांत पुल्लिंग शब्द किसे कहते हैं ?

ऐसे संज्ञावाचक मूल शब्द जिनके अंत में या उच्चारण में 'अ' स्वर की ध्वनि आए / अ स्वर हो तो ऐसे शब्दों को अकारांत पुल्लिंग शब्द कहते हैं जैसे कि बालक, छात्र, लेखक , कृष्ण, गज, दिवस आदि अकारांत पुल्लिंग शब्द है |

यहां पर हम राम के शब्द रूप (ram shabd ke roop) की तालिका आप सभी के समक्ष पेश कर रहे हैं एवं राम शब्द रूप (ram ke shabd roop) से संबंधित परीक्षा में किस तरह से प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रश्नों को भी यहां आपके साथ हम शेयर कर रहे हैं | राम शब्द रूप (Ram Shabd Roop) बालक शब्द रूप  के समान चलने वाला एक अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द रूप है |

राम के शब्द रूप - Ram Shabd Ke Roop

विभक्ति         एकवचन       द्विवचन            बहुवचन 

प्रथमा            रामः              रामौ                 रामाः 

द्वितीया          रामम्             रामौ                 रामान् 

तृतीया           रामेण             रामाभ्याम्         रामैः 

चतुर्थी            रामाय            रामाभ्याम्         रामेभ्यः 

पञ्चमी          रामात्            रामाभ्याम्         रामेभ्यः 

षष्ठी              रामस्य            रामयोः             रामाणाम् 

सप्तमी          रामे                रामयोः             रामेषु 

सम्बोधन        हे राम !          हे रामौ !            हे रामाः !

राम शब्द रूप से संबंधित परीक्षा में इस तरह से प्रश्न पूछे जाते हैं:-

प्रश्न 1. राम शब्द के रूप प्रथमा विभक्ति के तीनों वचनों में लिखें ?

उत्तर – रामः, रामौ, रामाः होगे 

प्रश्न 2 . राम शब्द के रूप पंचमी विभक्ति के तीनों वचनों में लिखें ?

उत्तर – रामात्, रामाभ्याम्, रामेभ्यः

प्रश्न 3 . रामेण, रामाभ्याम्, रामै: किस विभक्ति के शब्द रूप हैं ?

उत्तर- तृतीय विभक्ति के 

प्रश्न 4 ." रामानाम्" की विभक्ति और वचन लिखिए ?

उत्तर- षष्ठी विभक्ति, बहुवचन 

इन प्रश्नों को देखकर आप समझ गए होंगे की राम के शब्द रूप से संबंधित किस तरह के प्रश्न  एग्जाम में आते हैं |

निष्कर्ष:- 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट राम के शब्द रूप (Ram Shabd Ke Roop) जरूर पसंद आई होगी लेकिन फिर भी आपका राम शब्द रूप से कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं एवं पसंद है आई है तो इसको अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें |