Header Ads Widget

bal vikas evam siksha sastra


child development and pedagogy notes important 500- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र-objective question notes hindi में -bal vikas evem shiksha shastra


BAL VIKAS EVAM SHIKSHA SHASTRA FREE FDF DOWNLOAD

नमस्कार दोस्तो, में विपिन जैन अपने ब्लाॅग paras free education में आप सभी का स्वागत करता हू | उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTET एचटेट, MPTET एमपीटेट, UPTET यूपीटेट, CGTET सीजीटेट, BHTET बिहारटेट सहित अनेक शिक्षक भर्ती Teacher Exam परीक्षाएं होने वाली हैं। शिक्षा मनोविज्ञान, पेडाॅगाॅजी Pedagogy, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र के प्रश्नों के बिना ये परीक्षाएं पास करना संभव नहीं है।लेकिन यदि प्रयास किया जाये तो कुछ भी असंभव नहीं है | 
दोस्तों आज  की हमारी पोस्ट बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित उन प्रश्नों पर आधारित है, जो उपरलिखित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इसलिए यह आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आप हमारी पोस्ट का नियमित अध्ययन करें तो आपको किसी पुस्तक की जरूरत नहीं होगी। बस आपको नियमित इसका अध्ययन करना होगा। हम इसे समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहि 


1 हमारे मस्तिष्क का चेतन भाग होता है।
उत्तर- 1/10
2 किशोरावस्था की अवधि है।
उत्तर- 12 से 19 वर्ष
3 निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेन्जर के द्वारा किया गया व्यक्तित्व का वर्गीकरण नहीं है।
उत्तर- सुडौलकाय
4 व्यक्ति के अंतर्द्वंद के समाधान में प्रमुख स्थान है।
उत्तर- उदात्तीकरण
5 व्यक्तित्व मापन की निरप्रक्षेपण विधियाँ बताइए।
उत्तर- आत्मकथा लेखन, प्रश्नावली, जीवन वृत्त विधि
6 औपचारिक व अनौपचारिक किसकी विधियाँ हैं।
उत्तर- साक्षात्कार
7 जिस साक्षात्कार के माध्यम से छात्र से घर तथा आसपास के वातावरण से सम्बन्धित सूचनाएँ प्राप्त की जाती है, वह है।
उत्तर- निदानात्मक साक्षात्कार
8 व्यक्तित्व का निर्माण प्रारंभ हो जाता है ।
उत्तर- 0-5 वर्ष में
9 व्यक्तित्व मापन की किस विधि में किसी समूह के व्यक्तियों में से पहली पसंद का व्यक्ति चुनने के लिए कहा जाता है।
उत्तर- समाजमिती
10 प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण किसके द्वारा दिया गया।
उत्तर- मॉर्गन एवं मुर्रे
11 व्यक्तित्व का अन्तर्मुखता तथा बहिर्मुखता के रूप में वर्गीकरण दिया गया।
उत्तर- युंग
12 निम्न में से कौन-सा व्यक्तित्व का जैविक निर्धारक है।
उत्तर- आनुवांशिक प्रभाव
13 व्यक्तित्व का पहला प्रकारात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया।
उत्तर- हिप्पोक्रेट्स ने
14 कैटल द्वारा विश्लेषित किये गये व्यक्तित्व शीलगुणों की संख्या कितनी हैं ।
उत्तर- 16
15 मुर्रे ने एक परीक्षण की रचना करके इतिहास रच दिया, वह क्या है ।
उत्तर- विषय आत्मबोधन परीक्षण
16 निम्न में से प्रश्नावली व्यक्तित्व परीक्षण की कौन सी विधि है ।
उत्तर- व्यक्तिनिष्ठ
17 निम्न में से किस मनोवैज्ञानिक का कथन है कि सम्पूर्ण व्यक्तियों को उनके व्यक्तित्व के आधार पर दो में से श्रेणी अन्तमुर्खी अथवा बहिर्मुखी में रख सकते हैं।
उत्तर- युंग
18 व्यक्ति मापन की वस्तुनिष्ठ विधियों में से कौन सी विधि नहीं मानी जाती है।
उत्तर- अभिज्ञपक प्रश्नावली
19 अन्तर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषता है।
उत्तर- इसमें सामाजिक के गुण कम पाए जाते हैं।
20 व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के किस शब्द से हुई है।
उत्तर- परसोना
21 उभयमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते है।
उत्तर- अंतर्मुखी, व बहिर्मुखी
22 ‘पर्सनेलिटी‘ शब्द किस भाषा के मूल से लिया गया है।
उत्तर- लैटिन
23 ‘रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण‘ का कौन सा प्रकार है।
उत्तर- प्रक्षेपी
24 अन्तर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषताएँ हैं।
उत्तर- संदेही, शंकालू तथा एकान्तप्रिय रहने वाले
25 ‘किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव व तूफान की अवस्था है।‘ यह कथन किसने कहा है।
उत्तर- स्टेनली हॉल
26 लेटिन भाषा में ‘परसोना‘ का अर्थ है।
उत्तर- मुखौटा
27 टी.ए.टी. ( व्यक्तित्व ) परीक्षण की कौन सी विधि का प्रकार है।
उत्तर- प्रक्षेपी
28 ‘ब्रेल लिपि‘ से किसको पढ़ाना चाहिए।
उत्तर- अंधे
29 सी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण की कौन सी विधि है।
उत्तर- प्रक्षेपी
30 अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है ।
उत्तर- परिपक्वता एवं आयु
31 व्यक्तित्व एवं बुद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका है।
उत्तर- वंशानुक्रम की
32 बालक प्रसंग बोध परीक्षण 3 वर्ष से 10 वर्ष की आयु के बालकों के लिए बनाया गया है। इस परीक्षण में कार्ड में प्रतिस्थापित किये गये हैं।
उत्तर- लोगों के स्थान पर जानवरों का
33 किस मनोवैज्ञानिक ने व्यक्तित्व की संरचना के अन्तर्गत गत्यात्मकता एवं स्थलाकृति पक्ष का अध्ययन किया।
उत्तर- लेविन व फ्रायड
34 व्यक्तित्व स्थायी समायोजन है।
उत्तर- पर्यावरण के साथ, जीवन के साथ, प्रकृति के साथ
35 वांछित व्यक्तित्व होता है।
उत्तर- संवेगीय स्थिर
36 बालक के व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाला कारक है।
उत्तर- वंशानुक्रम तथा वातावरण
37 निम्न में से कौन सा कारण बालक के स्वस्थ भावात्मक विकास में सहायक नहीं है।
उत्तर- परिवार एवं विघालय में संवेगों का दमन
38 ”व्यक्तित्व मनोदैहिक व्यवस्थाओं का वह गत्यात्मक संगठन है जो वातावरण के साथ अपूर्व समायोजन का निर्धारण करता है।” इन शब्दों में व्यक्तित्व की परिभाषा दी है।
उत्तर- आलपोर्ट
39 व्यक्तित्व मापन की एक ‘प्रक्षेपी‘  परीक्षण विधि नीचे दी गई है, पहचानिये कौनसी है।
उत्तर- शब्द साहचर्य परीक्षण
40 व्यक्तित्व के मापन के लिए निम्न में से कौन सा व्यक्ति निष्ठ परीक्षण है।
उत्तर- जीवन कथा परीक्षण